दरभंगा
यूथ कांग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2018 11:00:00 PMदरभंगा में पुतला दहन करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के निदेशानुसार दरभंगा जिला यूथ कांग्रेस राहुल कुमार झा के नेतृत्व में लहेरिया सराय टावर चौक पर देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते वरिष्ट कांग्रेस नेता रति कांत झा ने कहा कि आज देश का संविधान व संस्थानिक स्वरूपों को नष्ट किया जा रहा है।
वहीं कांग्रेस नेता डॉ खुदादाद अब्दुल अली ने कहा कि चौकीदार ही जब भागीदार है तो चोर क्यों न भागेंगे। कार्यक्रम में अबु सुल्तान, प्रभाकर झा, कन्हैया झा, अबु तनवीर, आनन्द आलोक, डॉ पवन चौधरी, आषुतोष झा, डॉ हसनैन, शहनवाज, भूषण आजाद, मिथिलेश यादव, मो अरमान व अली खान शामिल थे।