ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भूमि विवाद में घेरकर मारी गोली, मौके पर मौत, तीन गिरफ्तार, आगजनी कर दरभंगा-समस्तीपुर जाम
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2018 11:58:03 PM
भूमि विवाद में घेरकर मारी गोली, मौके पर मौत, तीन गिरफ्तार, आगजनी कर दरभंगा-समस्तीपुर जाम

दरभंगा में विलाप करते मृतक संजय सिंह के परिजन। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव निवासी 40 वर्षीय सुनील सिंह को मंगलवार कह रात्रि 11 बजे अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया गया है कि उनपर 9 राउंड गोलियां चली। हत्या का कारण भूमि विवाद में आपसी बर्चस्व बताया जा रहा।
 
 
लिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से तीन कारतूस, तीन खोखा व बाइक को बरामद किए है। हत्या के बाद आज सुबह आक्रोशित ग्रामीणाें ने आगजनी कर दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया। पुलिस व पदाधिकारियों की काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे जाम हटवाया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुनील सिंह कल रात्र करीब 10 बजे अपने गांव तारालाही से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उस विवादित भूखंड की तरफ जा रहे थे। यह भूखंडजो दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क के समीप स्थित है। जहां पहले से अपराधी हथियार से लैस उनका इंतजार कर रहा थे। सुनील सिंह जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे तभी अपराधियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। उनसे गरमा-गरम बहश के बाद गोली उनपर गोलियाें की बौछार कर दी। गोली उनकी गर्दन के ऊपर सिर में लगी। जिसके कारण मौके पर ही सुनील सिंह ने दम तोड़ दिए।
 
 
 
पहले से घात लगाए हमलवरों ने मारी गोली-
 
 घटना के सम्बन्ध में पुलिस को दिये गये बयान में सुनील सिंह के भाई रवि सिंह ने बताया की वे अपने भाई के साथ मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे गांव से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाइन होटल पर खाना खाने जा रहे थे। उसी वक्त गरथु यादव स्वयं व उसके तीन पुत्र प्रभाष यादव, चन्द्रहार यादव व अविनाश यादव, भतीजा राजकुमार यादव एवं अन्य अपराधियों में नवल यादव, राम बालक यादव, श्याम यादव, लालबाबू यादव, हकरू यादव सहित अन्य लोगो नें रोक कर बातें करने लगे। मृतक के भाई श्री सिंह ने आगे बताया कि कुछ देर तक बहश होते रही तभी अचानक गरथु यादव के पुत्र प्रभाष यादव पीछे से आकर उसके भाई के सिर पर गोली मार दी। उसके गोली चलाने के बाद अन्य लोगों नें भी ताबतोड़ गोली चलाकर उसे मौत की नींद सुला दी। पुलिस को श्री सिंह ने आगे बताया कि उनके ऊपर भी अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गयी। मगर वे किसी तरह से जान बचाकर भागने में सफल रहे। उसने तुरंत इस घटना की सूचना अपने घरवाले के साथ-साथ पुलिस को दी।
 
 
 
घटना की सूचना पर पुलिस ने तीन गिरफ्तार-
 
सूचना मिलते ही तुरंत सदर डीएसपी अनोज कुमार बहादुरपुर, लहेरियासराय, नगर व विशनपुर थाना की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर छापेमारी कर घटना में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में गरथु यादव के पुत्र प्रभाष यादव, रामविनय यादव के पुत्र लाल बाबू यादव एबं राजगीर यादव के पुत्र हकरू यादव शामिल है।
तीन कारतूस, तीन खोखा व बाइक बरामद-
 मृतक संजय सिंह के भाई ने आगे बताया कि उसके भाई की हत्या के पीछे गांव से कुछ दूरी पर स्थित 2 कट्ठे का विवादित भूखंड है। पुलिस ने रात्रि में ही कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर से तीन कारतूस, 3 खोखा, एक जनरेटर एवं एक सीडी डॉन मोटरसाइकिल को जब्त किया। पुलिस के हत्थे चढ़े अभियुक्त लाल बाबू यादव ने अपने बयान में बताया कि मृतक सुनील सिंह के द्वारा भी उसके ऊपर गोली चलायी गयी। जिसके जख्मों के निशान उसके कान के पास मौजूद है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
 
 
 
घटना के दूसरे दिन आज सुबह आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम-
 
इधर बुधवार की सुबह 8 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क को तारालाही चौक पर जाम कर प्रदर्शन करने लगा। जहां मौके पर सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता एवं डीएसपी अनोज कुमार व बहादुरपुर बीडीओ आंनद प्रकाश सहित कई थाना की पुलिस पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और बन्द यातायात को दोपहर 12 बजे से संचालित कराया गया।
 
फोटो 6 : आक्रोषित लोगो को समझाते हुए एसडीओ व डीएसपी व अन्य
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS