दरभंगा
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दरभंगा में युवक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2018 11:14:07 PMगिरफ्तार आरोपी युवक। देशवाणी।
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक को काफी महंगा पड़ा। जिसे लहेरिया सराय पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मुहल्ला निवासी शुभम कुमार के रूप में की गयी है।
इस संदर्भ में सदर डीएसपी अनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त गिरफ्तार युवक के द्वारा आपत्तिजनक वक्तव्य को फेसबुक पर एक समुदाय के विरोध में अपलोड किया था। जिसे पुलिस के द्वारा गंभीरता से लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा।