बिहार
दरभंगा स्टेशन से 1 वर्षीय नंदन को चुराने के आरोप में एक हिरासत में, बच्चे के पिता ने की पहचान
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2018 6:46:30 PMनंनद की फाइल फोटो।
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
रविवार की सुबह दरभंगा स्टेशन से बच्चे को गाायब करने के आरोप में जीआरपी ने सोमवार को एक को हिरासत में लिया है। यहां बता दे कि केशरी नंदन नामक एक वर्षीय बच्चा को रविवार की सुबह दरभंगा रेलवे स्टेशन से उठा लिया गया था। बच्चे के पिता सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज क्षेत्र के पथरा निवासी उदय मंडल ने हिरासत में लिए गये आरोपी को पहचान लिया है। उन्होंने जीआरपी को बताया है कि वह उनलोगों के बगल में ही बैठा था।
हिरासत में लिय गया व्यक्तिर सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रमण यादव है। जीआरपी पुलिस उससे गहन पूछ ताछ कर रही है। इस संदर्भ में रेल डीआईजी बीएन झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व भी 2016 में बच्चा चोरी के आरोप में उक्त गिरफ्तार व्यक्ति जेल जा चुका है।
रेल डीआईजी ने बताया की गायब बच्चे के पिता उदय मंडल ने गिरफ्तार व्यक्ति को देखने के बाद उसकी पहचान कर ली है। जिस समय बच्चे की चोरी हुई उस समय विश्रामालय में हिरासत में लिए व्यक्ति भी बगल में मौजूद था। रेल डीआईजी श्री झा ने जानकारी दिया की इसके लिए सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है एवं मोबाइल टावर लोकेषन को भी खंगालने का काम चल रहा है।