ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दरभंगा में जाले विसर्जन के दौरान झिझिया नृत्य टोली पर पथराव, महौल हुआ तनावपूर्ण, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2018 8:37:29 PM
दरभंगा में जाले विसर्जन के दौरान झिझिया नृत्य टोली पर पथराव, महौल हुआ तनावपूर्ण, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवढा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अगवानी कर वापस जा रही झिझिया नृत्य की टोली पर कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा किए गए पथराव के कारण एक महिला समेत तीन लोग मामूली चोटिल हो गए। इस घटना को लेकर एक पक्ष के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। मामला अभी तूल पकड़ता कि प्रशासन की तत्परता से माहौल को नियंत्रित कर लिया गया। बतया जा रहा है कि गांव में अभी भी तनाव का माहौल है। लिहाजा पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस बलों की तैनाती के साथ साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवढा के पटेल चौक पर आयोजित दुर्गा पूजा के अंतिम दिन रोज की तरह रेवढा गांव से झिझिया नृत्य करती महिलाओ की टोली वापस जा रही थी। तो गांव के एक घर के निकट झिझिया की टोली के ऊपर पथराव किया जाने लगा। जिसमें एक महिला समेत स्वर्गीय रामबृक्ष राय के पुत्र रामदयाल राय व एक अन्य  को मामूली चोटें आयी।
 
 
 
मौके पर मौजूद दण्डाधिकारी ने स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी, घटना के तुरन्त बाद थाना पर मौजूद एसडीपीओ सदर आनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक उमेश चन्द्र तिवारी, थानाध्यक्ष उमेश कुमार, सीओ कमल कुमार, बीडीओ राजेश कुमार, पुलिस बल समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुच गए। वहीं अनुमंडलाधिकारी सदर राकेश कुमार भी कुछ समय बाद पहुंच कर, पूजा समिति के लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया गया।  दुर्गा प्रतिमा परिक्रमा को लेकर जा रहे थे, उक्त लोगों को समझाबुझा कर पटवाटोला के निकट से प्रतिमा को वापस कर, रघुनी साह पोखर में प्रतिमा विसर्जन शांति पूर्वक कर दिया गया गया।
 
 
वही पुलिस निरीक्षक उमेश चन्द्र तिवारी व दण्डाधिकारी के नेतृत्व में भाड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ साथ बज्र वाहन व सेंट्रल रेपिड एक्शन 101 बटालियन इलाहाबाद के एक सेक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई है। दोनो पक्ष में शांतिपूर्ण देखा जा रहा है। परन्तु अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुयी है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS