दरभंगा। बहेड़ी से राजा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बहेड़ी प्रखंड पौधशाला में रविवार को महान योद्धा, कवि, भक्त, आध्यात्मिक व सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की 310 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने की।
सदगुरु गोविंद सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष श्री चौधरी ने उन्हें सरल, सहज, प्रेम, एकता, भाईचारा, सहनशीलता व सौम्यता की प्रतिमूर्ति बताया। जबकि जदयू जिला उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह ने उन्हें महानतम आध्यात्मिक बताते हुए कहा कि वे महानतम कर्म योगी थे। इस मौके पर अधिवक्ता प्रकाश झा, शिक्षक फूल कांत सिंह, पूर्व प्रमुख चंद्र भूषण सिंह, पूर्व मुखिया शत्रुघन महतो ,रामदेव मांझी, सदन झा, चंद्रेश राय, मंतोष कुमार झा, तकी अहमद अंसारी व कुमुद राम सहित कई अन्य लोग ने श्रद्धांजलि अर्पित की।