दरभंगा
रेल पुलिस ने स्टेशन परिसर में टेम्पो लगाना किया वर्जित, यात्रियों को हो रही परेशानी
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2018 8:44:04 PMसमान ढोकर ले जाते यात्रिगण। फोटो-देशवाणी।
दरभंगा। लालबाबू।
लहेरिया सराय रेलवे स्टेशन पर टेम्पो चालकों को रेलवे स्टेशन परिसर से टेम्पो प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
जिसके कारण दूर-दराज से आने वाले यात्रियाें को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इधर यात्रियों से लेकर टेम्पो चालकों के बीच आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लहेरिया सराय रेलवे स्टेशन जो जिला मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर है। जहां देश के विभिन्न राज्यां से लोग रेल के माध्यम से पहुचते हैं। इस परिसर में टेम्पो वाहन लगाया था। जहां यात्री ट्रेन से उतरने के बाद अपने गंतव्य स्थान जाने के लिए टेम्पू का सहारा आसानी से ले लेते थे। जहां दर्जनों टेम्पो ट्रेन के आने से पूर्व परिसर में लगी रहती थी। रेल पुलिस के मना करने पर अब टेम्पो नहीं लग पा रहा है। जिससे यात्रियों को भारी लगेज लेकर पैदल आते जाते देखा जा रहा है।