ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा की बैठक आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2018 9:44:59 PM
भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा की बैठक आयोजित

दरभंगा मो अब्दुल कलाम।
 
भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के पिछड़ा मोर्चा एव जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष हरि सहनी के अध्यक्षता मे आयोजित की गयी।
 

बैठक मे 7 अक्टूबर को मधुबनी जिले के खुटौना मे आयोजित क्षेत्रीय अतिपिछड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी की समीक्षा की गयी। इस सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव सम्बोधित करेंगे। बैठक के प्रारंभ मे पार्टी के भीष्म पीतामह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुजरात के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र के जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की गयी।
 
 
 
बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश भाजपा के मंत्री सह विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने कहा की इस कार्यक्रम मे पूरे दरभंगा जिले से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। केन्द्र की एनडीए सरकार ने अति पिछड़ा समाज के लोगों के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है। बैठक मे जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक, जिला मंत्री राजेश रंजन, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, भरत सहनी, संतोष पासवान, विनय दास, रमाशंकर ठाकुर, मनोज सहनी, राजकुमार सहनी, राहुल पासवान, संजीव गुप्ता, रविन्द्र शर्मा, मनोज कुमार पंडित, देबु जी उपस्थित थे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS