दरभंगा
मनुष्य की पूंजी उसके विचार हैं -प्रो अग्रवाल
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2018 9:43:46 PMपौधा देकर सम्मानित करते हुए
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
मनुष्य की पूंजी उनके विचार हैं। धन तो चलायमान है, परन्तु विचार से ही हम आगे बढ़ते है, विचार हमे गुरु देते है। उक्त बातें शुक्रवार को स्नातकोत्तर गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो एनके अग्रवाल ने विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर विभाग में आयोजित कार्यक्रम में कही।
आज विश्व शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरए बिहार विष्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के स्नातकोत्तर विभाग के एसोसिएट प्रो डॉ डी के सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार रॉय उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रोफेसर अग्रवाल एवं कुलसचिव ने डॉ डीके सिंह को अशोक के पौधा देकर सम्मानित किया।
डॉ अग्रवाल ने कुलसचिव कर्नल रॉय को अशोक का पौधा देकर उन्हें भी सम्मानित किया। कुलसचिव ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व शिक्षक दिवस संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में मनाया जाता है। गुरुओं का हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान है। गुरुओं का आदर करना और उनके बताए रास्ते पर चलना हमारा धर्म है। फिर सभी छात्रों के साथ डॉ डीके सिंह, कर्नल रॉय, डॉ अग्रवाल ने सभी विभाग के शिक्षकों एवं छात्रों के साथ मिलकर विभाग में पौधरोपण किया। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार है जहाँ अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया और फिर पौधारोपण किया गया।