दरभंगा
भाजयुमो का शिष्टमंडल एसएसपी से मिलकर कई समस्याओ से अवगत कराया
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2018 9:42:20 PMएसएसपी को प्रतिक चिन्ह देते हुए
दरभंगा मो अब्दुल कलाम।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ निर्भय शंकर भारद्वाज के नेतृत्व में प्रदेश कार्य समिति सदस्य चन्दन सिंह एवं भाजयुमो के पूर्व पार्षद सह महामंत्री आशुतोष कुमार ने दरभंगा पुलिस कप्तान गरिमा मलिक से शिष्टाचार मुलाकात की। डॉ भारद्वाज ने जिले से सम्बंधित कई समस्याओं जैसे यातायात तथा पार्किंग से सम्बंधित समस्याओं से पुलिस कप्तान को अवगत कराया तथा दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। चन्दन सिंह ने कहा कि आपका कार्यकाल पूर्व में भी प्रभावशाली रहा है। वही आशुतोष कुमार ने पूजा पंडाल से सम्बंधित कई जानकारी दी।
एसएसपी ने पूरी गंभीरता से सभी बातों को सुनने के बाद आश्वस्त किया कि पुलिस किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं करेगी।