दरभंगा
जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का होगा आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2018 9:36:17 PMदरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन के द्वारा जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में 12वीं उतीर्ण अथवा विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उपरोक्त निर्णय शहर के बंगाली टोला स्थित फाउण्डेशन कार्यालय में सचिव मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया।
इस प्रतियोगिता के लिए लहेरियासराय स्थित नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय एवं दरभंगा के बंगलागढ़ स्थित दरभंगा सेंट्रल स्कूल को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। बैठक में अनिल कुमार सिंह, राजकुमार गणेशन, मनीष आनंद, मोहन साह, आशुतोष सरगम, मनोज बैठा, नवीन कुमार, रविन्द्र चौधरी, नीरज चौधरी आदि उपस्थित थे।