दरभंगा
सैकड़ों विद्यालयों में रसोइयों ने की हड़ताल, डीएम के समक्ष प्रदर्शन शनिवार को
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2018 9:34:07 PMदरभंगा। लालबाबू।
बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के जिला संयोजक पप्पू पासवान सह संयोजक सुरेंद्र पासवान ने प्रेस वयान जारी कर बताया कि 5 दिवसीय राज्य व्यापी हड़ताल के पहला दिन बहेड़ी प्रखंड पर पूनम देवी के नेतृत्व में स्कूल से हड़ताल कर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया। जिसे माले प्रखंड सचिव सत्यनारायण मुखिया राम विलास मंडल ने भी संबोधित कर उनकी मांगों के समर्थन कर नीतीश व मोदी पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इधर सिंहवाड़ा में सिमरी सीआरसी पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया। सदर में शनिचरी देवी के नेतृत्व में हड़ताल की गयी।
जाले, हनुमाननगर, बहादुरपुर के 100 से ऊपर स्कूल में हड़ताल हुई है। तथा शनिवार को दरभंगा जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्षन किया जायेगा। इधर भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने रसोइया के मांग का समर्थन करते हुए नीतीश सरकार का हड़ताल के प्रति रुख का निंदा करते हुए उनकी मांगों को पूरा करने का अपील किया है।