बिहार
सांसद पर डीएम के ओएसडी से असंसदीय भाषा बोलने आरोप, बिप्रसे संघ दरभंगा आंदोलन को गोलबंद
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2018 8:02:53 PM
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।
सांसद के द्वारा जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी सह डीसीएलआर के साथ कथित अमर्यादित असंसदीय भाषा का प्रयोग किये जाने को लेकर जिले के पदाधिकारियों के बीच क्षोम व्याप्त हो गया है। इस घटना को लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा आंदोलन के लिये गोलबंद हो रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा आयोजित कार्यक्रम नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा, स्वच्छता एवं संकल्प से संबंधित वेबकास्टिंग में भाग लेने के लिए उक्त पदाधिकारी ने दरभंगा जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार दरभंगा के सांसद को सरकारी मोबाइल फोन नम्बर 8544412322 से रात के लगभग 9 बज कर 22 मिनट पर भाग लेने के लिए अनुरोध किया। जिस पर पदाधिकारियों का आरोप है कि दरभंगा के सांसद ने बेवजह आसंसदीय अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अपशब्द गालियों का व्योछार करने लगे।
उक्त पदाधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद के आचरण के प्रतिकूल है तथा इनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठ सरकारी पदाधिकारी के गरिमा का हनन किया गया। बताया कि सांसद के उक्त आचरण से उनका अंतर्मन मर्माहत के साथ मानवाधिकार का हनन किया गया। इस संदर्भ में उक्त ओएसडी सह डीसीएलआर के द्वारा केन्द्र से लेकर राज्य स्तर तक इसकी जानकारी लिखित रूप में दी गयी है।