ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
जिले मे जगह-जगह सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2018 8:59:53 PM
जिले मे जगह-जगह सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

बहादुरपुर में प्रधान मंत्री के मन की बात सुनते लोग। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। लालबाबू। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

भाजपा बहादुरपुर पूर्वी मंडल के प्रेमजीवर शक्ति केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 48 वीं मन की बात कार्यक्रम शक्ति केन्द्र प्रमुख अशोक कुमार यादव के अध्यक्षता मे सुना गया।
 

मन की बात कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राईक पर देश को गर्व है। वायू सेना विश्व की शक्तिशाली सेना मे से एक है। भारत शांति के पथ पर चलता है। पराक्रम पर्व देश के युवाओ को गौरव की याद दिलाता है। सशक्त नारी अब सशस्त्र नारी बन चुकी है। महात्मा गाँधी को याद करते हुए उन्होंने कहा की गाँधी के विचार दुनिया को प्रभावित करता है।  गाँधी जी ने स्वतंत्रता को व्यापक आन्दोलन बनाया।
 

मन की बात कार्याक्रम के बाद शक्ति केंद्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमे बुथ कमिटी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। मन की बात कार्यक्रम मे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी लोकसभा के प्रभारी डॉ मुरारी मोहन झा, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, जिला प्रवक्ता रमाशंकर प्रसाद ठाकुर, विमल पासवान, अशोक पासवान, रामाशीष पासवान, बबलू पासवान, कासीम कुजरा, मोहम्मद जाकिर कुजरा, मोहम्मद तौकीर, गोपाल कुमार यादव, इन्द्र नारायण यादव उपस्थित थे।
 
 
वहीं कुशेश्वर स्थान निज प्रतिनिधि के अनुसार-
 

भाजपा कार्यकर्ताओ ने रविवार को प्रखण्ड के उसरी शक्ति केंद्र मध्य विद्यालय कौनियां पर शक्ति केन्द्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 48 वां संस्करण सुनने के बाद हमारा बूथ सबसे मजबूत कैसे हो इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा मंडल अध्यक्ष राम शरण यादव ने की।
 
 
महामंत्री संजय कुमार सिंह ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रखंड उपाध्यक्ष राम दयाल भारती ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में बिचौलियों से सतर्क रहने एवं किसी भी प्रकार के रिष्वत देने से मना किया। बैठक को विधानसभा विस्तारक राम कुमार चौधरी, एवं किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जवाहर पोद्दार ने भी संबोधित किया। बैठक में सुनील भारती, रामाकांत मुखिया, वीणा देवी, कैलाश साह, घोघन पासवान, सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS