ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
गांधी जयंती के अवसर पर नेकी की दीवार कार्यक्रम का होगा आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2018 8:58:29 PM
गांधी जयंती के अवसर पर नेकी की दीवार कार्यक्रम का होगा आयोजन

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
 
दरभंगा यूनेस्को क्लब के द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर एक अनूठा आयोजन नेकी की दीवार इनकम टैक्स चौराहा स्थित पुराना राज ट्रान्सपोर्ट के कैम्पस में आयेजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के बतौर दरभंगा प्रमंडल के कमिश्नर मयंक बरबड़े, नगर विधायक संजय सरावगी, डी एम सी एच के अधीक्षक डॉक्टर राज रंजन प्रसाद होगे।
 
 
 
उक्त जानकारी देते हुए प्रोफेसर एनके अग्रवाल ने बताया कि ये कार्यक्रम इसलिए आवश्यक है क्योंकि जिनके पास अधिक है वो देगें और जिनको जिसकी जरूरत है वो लेंगे। इसके बाद प्रत्येक रविवार को दो घंटे के लिए काउंटर खुलेगा जहाँ लोग सामान जमा करेंगे और जिनको जरूरत है वो समान ले जाएंगे। महिला, पुरुष व बच्चों के कपड़े सहित सभी प्रकार के उपयोगी समान जमा कर सकते हैं और ले भी जा सकते हैं।
 
 

यूनेस्को क्लब ,दरभंगा के प्रसाशनिक कॉउन्सिल के अध्यक्ष विनोद कुमार पंसारी, जेनरल सेक्रेटरी डॉक्टर सीमा कुमार, कोषाध्यक्ष रिंकू कुमार झा, उपाध्यक्ष क्रमश मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, रतन खेड़िया, डॉ विनोद कुमार, सचिव एस एच अली, एग्जेक्युटिव सदस्यों में अशोक मित्तल, अशोक पंसारी, प्रोफेसर अरविंद सिंह, कमल प्रसाद अग्रवाल, ललित खेतान, ललित नारायण मिश्रा, डॉक्टर प्रेम कुमार प्रसाद, रोहित कुमार सिंह, युगल किशोर सराफ, सुधीर गुप्ता बनाये गए हैं। पर्यावरण विभाग के चेयरमैन डॉक्टर समीर वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर आर वी खेतान, स्पोर्ट्स विभाग के प्रोफेसर हेमपति झा, शिक्षा विभाग के डॉक्टर के पी अग्रवाल, कल्चरल विभाग के प्रदीप झा, सिविक प्रोग्राम के चेयरमैन डॉक्टर मुश्ताक अहमद बनाये गए हैं। त्रिसदस्यीय मेम्बरशिप कमिटी में मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, रतन खेड़िया, डॉक्टर विनोद साह है। दरभंगा यूनेस्को क्लब के पी आर ओ प्रोफेसर एन के अग्रवाल बनाये गए हैं।
 

इस आयोजन को सफल बनाने एवं विचार विमर्श करने के लिये विनोद कुमार पंसारी की अध्यक्षता में एक वैठक आयोजित की गयी। इस वैठक में कोषाध्यक्ष रिंकू कुमार झा ने कोष का विवरण प्रस्तुत किया। जेनरल सेक्रेटरी डॉक्टर सीमा कुमार ने 15 को संपन्न हुए समारोह के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। वैठक में कई सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रकट किए और अगले कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS