दरभंगा
सॉफ्टेक कम्पनी का असमाजिक तत्वों को हमला तोड़ फोड़ व लूटपाट
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2018 9:21:04 PMसॉफ्टेक कार्यालय में तोड़-फोड़ का दृश्य।
दरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
नगर थाना क्षेत्र के दिग्घी पोखर न्यू प्रोफेसर कॉलोनी में सेवा निवृत्त जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बाला कांत पाठक के घर में बुधवार की सुबह कुछ असमाजिक तत्व हरवे हथियार के साथ परिसर में घुस गये। प्रोग्राम पदाधिकारी के पुत्र के कार्यालय को तोड़-फोड़ के साथ लूटपाट की। इस दौरान आॅफिस के कीमती सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया है कि 2 लैपटॉप, मोबाइल एवं कागजात लेकर फरार हो गये।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगो में दहशत का महौल बना हुआ है। पीड़ित परिजन भय के माहौल में है। इस घटना को लेकर श्री पाठक ने नगर थाना में लगभग एक दर्जन लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। घटना के संबंध में सेवा निवृत जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्री पाठक ने बताया है कि उनका पुत्र अभिषेक वत्स जो रश्मि सॉफ्टेक कम्पनी का डायरेक्टर है।
जिसके द्वारा इसी परिसर में छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रषिक्षण दिया जाता है। कंपनी के काम से उनका हमेशा बाहर आता जाता रहता है। परन्तु बुधवार के सवेरे में श्री पाठक अपने कैम्पस घुम रहे थे। उसी दौरान आभा रेस्ट हाउस के संचालक जीवन झा एवं उसका पुत्र अनीश झा सहित 10-12 असमाजिक तत्व मेरे परिसर में घुसकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। बताया कि वे लोग आर्म्स लहराने लगे। इसका विरोध किया गया तो सभी असमाजिक तत्व रोडे़ बाजी करने लगा। सॉफ्टेक कार्यालय में घुसकर वहां सभी फर्नीचर को तोड़ फोड़ दिया। जब अगल बगल के मुहल्लावासी इस हंगामे की जानकारी मिली तो सभी मुहल्लावासी दौड़ पड़े। मुहल्लावासी को आते देख सभी असमाजिक तत्व भाग खड़े हुए और जाते जाते कार्यालय में रखे 2 लैपटॉप और मोबाईल को लेते चले गए। असमाजिक तत्वों के द्वारा यह भी कहा गया है कि पुलिस में शिकायत करने पर जान से मार दिया जायेगा। इन्होंने आशंका जाहिर की है कि हमलावर अपराधी किस्म के लोग है। सूचना पर नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहंुच गई और मामले की छानबीन की।