ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
दरभंगा के एलएनएम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह के भाजपा में शामिल होने पर भव्य स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2018 9:14:09 PM
दरभंगा के एलएनएम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह के भाजपा में शामिल होने पर भव्य स्वागत

दरभंगा पहुंचे डॉ एसपी सिंह। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।

 भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा एसपी सिंह बुधवार को सपत्नीक दरभंगा पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने उनका जगह-जगह जोरदार अभिनंदन किया। दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने भी डा एसपी सिंह का अभिनंदन किया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी।
 
 
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी की ओर से नगर अध्यक्ष विकास चौधरी, लोकसभा पालक रंगनाथ ठाकुर और तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डॉ एसपी सिंह का अभिनंदन किया। डॉ एसपी सिंह के काफिले का सर्वप्रथम कंसी गांव में स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया गया। फिर शोभन मोड़, लहेरिया सराय मोड़ पर भी स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात डीएमसीएच, कर्पूरी चौक, बेता चौक होते हुए डॉ अपने आवास पर पहुंचे। जगह-जगह लोगों ने मालाएं पहना कर अभिनंदन किया और उन्हें पार्टी के साथ जुड़ने पर बधाई दी।
 

 
इस अवसर पर कई चिकित्सकों, शिक्षाविदों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भी डॉ सिंह का अभिनंदन किया। इनमें पवन मिश्र, श्रवण केडिया, आरके चौधरी, विनय कुमार सिंह, महेश शर्मा, डॉ हरि दामोदर सिंह, डॉ श्यमाल किशोर सिंह एवं डॉ विजय सिंह आदि ने भी डॉ सिंह का अभिनंदन किया और बधाई दी। इस अवसर पर डॉ सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का सबसे लंबा वक्त 46 वर्ष दरभंगा में बिताया। इसलिए दरभंगा के साथ उनका गहरा लगाव है। यही कारण है कि वे दरभंगा से कभी अलग नहीं हो पाए। सेवा निवृत्ति के बाद भी दरभंगा के साथ रिश्ता बना रहा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS