ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली के लिए दरभंगा से जत्था हुआ रवाना
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2018 9:12:05 PM
भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली के लिए दरभंगा से जत्था हुआ रवाना

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर रैली में भाग लेने के लिए उमड़ी भीड़। फोटो-देशवाणी।

दरभंग। लालबाबू।

कपा माले द्वारा आहूत 27 सितंबर को पटना के गांधी मैदान पटना में भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होने के लिए दरभंगा का जत्था रवाना हुआ। रैली में शामिल होने के लिए बुधवार को पवन एक्सप्रेस, इंटर सिटी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, गंगा सागर एक्सप्रेस और धुरियान से दासियो हजार लोग रवाना हुए।

पवन एक्सप्रेस से रवाना होने से पहले रैली को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि आजादी के बाद और 4 साल में मोदी व नीतीश सरकार ने बाढ़-सुखाड़, आवास, बंद मिलों, केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने में विफल रही है।
सरकार ने जिले में छिनतई गिरोह अपराध सामंती हमलावरों को सुरक्षा देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। महंगाई बेलगाम कर कॉरपोरेट को फायदा देने और आम आदमी को ठगा है। जिले में उन्माद की राजनीति कर लोगों के दिमाग को उलझा रही है। यह रैली से संघर्ष को मजबूती मिलेगी। इससे भाजपा विरोधी ध्रुवीकरण तेज होगा।
 
 
रैली में जाने वालो का नेतृत्व भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य ने किया। रैली में शामिल होने के लिए ट्रेन के अलावे वाहनों से भी लोग रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। लहेरिया सराय स्टेशन पर रैली को रवाना करने वालों में लहेरीया सराय स्टेशन पर वरिष्ठ नेता आरके सहनी, सदिक भारती, गजेंद्र नारायण शर्मा, हरी पासवान, देवेंद्र कुमार, कल्याण भारती, राजा पासवान, नंदलाल ठाकुर, लक्ष्मी पासवान, सत्यनारायण मुखिया, राजीव गिरि व रंजीत राम सहित अन्य लोग शामिल हुए। वहीं दरभंगा में प्रिंस कुमार कर्ण, अभिषेक कुमार, भूषण मंडल, अशोक पासवान, जंगी यादव, शनिचरी देवी, नेयाज अहमद, विशाल मांझी, रोहित सिंह, असर्फी दास, मनोज यादव, शिवन यादव व अमित पासवान सहित कई लोग शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS