दरभंगा
कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2018 9:35:09 PMदरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था में अपेक्षित सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यहित में कई पुलिस पदाधिकारियों को दरभंगा के वरीय पुलिस कप्तान मनोज कुमार के द्वारा स्थानातरंण किया गया।
जिसमें पुलिस निरीक्षक अजय कुमार झा को विश्वविद्यालय थाना से सदर अंचल, पुलिस निरीक्षक शिव मुणी प्रसाद को सदर अंचल से प्रभारी ट्राफिक इन्फोर्समेंट एवं प्रभारी सीआईएटी पुलिस लाइन से पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र नारायण सिंह को प्रभारी ट्राफिक इन्फोर्समेंट एवं प्रभारी सीआईएटी पुलिस लाइन से विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार गौड़ को नेहरा ओपी प्रभारी से पुलिस लाइन , पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा को नेहरा ओपी के कनीय अवर निरीक्षक के पद से नेहरा ओपी प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार को लहेरिया सराय थाना से कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष बनाया गया है।