दरभंगा
गाजे-बाजे के साथ गणपति मूर्ति का हुआ विसर्जन
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2018 9:25:15 PMदरभंगा में गणपति की मूर्ति एवं कलश विसर्जन का जुलूस। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा। मनीगाछी। वीरेन्द्र।
13 सितंबर से शुरू हुए गणेश पूजा महोत्सव का सोमवार को नेहरा में विधिवत समापन किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ मूर्ति एवं कलश को विसर्जन के लिए महावीर स्थान पूजा स्थल से जुलूस निकाला गया।
जुलूस दरगाह चौक, लुल्हवा चौक, हॉट चौक होते हुए रजवाड़ा तक गया। उसके बाद पुनः वापस होकर रजोखर पोखर में महाबीर जी स्थान घाट पर विसर्जित किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से पुरे गाँव का माहौल भक्ति मय बना हुआ था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के साथ पूजा समिति के अध्यक्ष रौशन पासवान, सदस्य रामचंद्र सहनी, उमेश सहनी ,महेश साहनी , हीरा प्रसाद सहनी, बंटी सहनी, घुंटी सहनी, चंदन सहनी व बमबम सहनी सहित पूरे गाँव के गणमान्य लोगों के साथ ही नेहरा ओपी पुलिस मौजूद थे।