ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
विभिन्न मांगो को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा डीएम के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2018 8:53:08 PM
विभिन्न मांगो को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा डीएम के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया

दरभंगा में प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। मो अब्दुल कलाम। देशवाणी

 बिहार राज्य आशा संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओ ने सैकड़ो की संख्या में अपनी मांगो को लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। संघ के राज्य महासचिव कौशलेंद्र कुमार वर्मा, जिला महासचिव रिमझिम कुमारी, उप सचिव ममता कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
 
 
आशा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक से जुलूस सड़क मार्ग होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय समक्ष पहुंचकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पोलो मैदान में जिला उपाध्यक्ष विभा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित संघ के पदाधकारी व सदस्यों ने संबोधित किया। संबोधित करते हुए राज्य के महासचिव कौशलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री ने प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की जगह सीधे अठारह हजार रुपये वेतन करे नहीं तो देशव्यापी आन्दोलन तेज किया जायेगा। 29 सितम्बर को राज्य की बैठक में आगे के आन्दोलन की रूप रेखा तय की जायेगी।
 
 
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला मंत्री नरायण जी झा ने कहा कि आशा संगठित होकर अपने हक के लिये संघर्ष तेज करे आपके साथ भाकपा का समर्थन मिलेगा। सभा को संबोधित करने वाले ललन कुमार, विभा कुमारी, पूनम कुमारी, सुधा कुमारी, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष मदन साह, रिमझिम कुमारी, उषा कुमारी, रमेश कुमार पंडित, चंचल कुमारी, रेणु कुमारी, भागो देवी, विभा कुमारी, आरती कुमारी, आदि शामिल थे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS