दरभंगा
वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा- एजेन्सी के माध्यम से योजनाओं में हो रही खुली लूट
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2018 8:33:28 PMप्रशिक्षण कार्यक्रम को सबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारी। फोटो- देशवाणी
दरभंगा। लालबाबू।
पंचायत वार्ड सदस्य अलीनगर के जन प्रतिनिधि भवन के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष समीना खातून के नेतृत्व में शिकायत सह सुझाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला वार्ड सदस्य संघ की देखरेख में किया जा रहा है। जिसमें 11 पंचायत के वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। सदस्यों ने वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि एजेंसी के माध्यम से योजनाओं में खुली लूट मची है।
अपनी समस्याओं से उपस्थित सभी संघ के पदाधिकारी को अवगत कराते रहे कहा कि आजादी तो हमें मिली। किंतु अभी तक अधिकार नहीं मिला। लगता है प्रखंड प्रशासन और पंचायत के मुखिया द्वारा अधिकार हनन करने का जो तरीका है। वह लगातार बढ़ता ही जाता है।
वहीं शिकायत एंव सुझाव प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष साह प्रदेश महासचिव राजीव कुमार मणि ने कहा कि आज पंचायती राज संस्था में वार्ड क्रियान्वयन एंव प्रबंधन समिति के माध्यम से पंचायती राज संशोधन एक्ट 2017 के माध्यम से वार्ड सदस्यों की अध्यक्षता में योजना पूरी करनी है। किन्तु हर पंचायत में वार्ड सदस्यों को अधिकार का हनन किया जा रहा है। आरोप लगाया कि एजेन्सी के माध्यम से योजनाओं में खुली लूट में चल रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को अब्दुल सलाम, गंगाराम सहनी, छेदी अंसारी, पदुम देवी, नागेश्वर देवी, सरोवर देवी, जुबेर आलम, मुर्तुजा आलम, कौशल खातून, उमेश प्रसाद यादव, दिनेश झा, मुजीबुर रहमान, आदि ने संबोधित किये।