दरभंगा
सिंहवाड़ा प्रखंड प्रमुख की कुर्सी बरकरार, समर्थकों ने मनाया जश्न
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2018 8:10:23 PMउप प्रमुख के साथ जश्न मनाते समर्थक। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा। सिंहवाड़ा। दीपक। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
प्रखंड के जन प्रतिनिधि भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रमुख आरती देवी पर लगाये गए अविश्वास के बाद पुनः सोमवार को मतदान हुआ। पिछले माह प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था। इसके बाद प्रमुख ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस व मत विभाजन के लिए सोमवार को पंचायत समिति सदस्य की विशेष बैठक बुलायी थी। इसमें आरती देवी की ओर से 28 सदस्य एवं दूसरे किरण देवी की ओर से 6 सदस्य उपस्थित हुए।
इस तरह आरती देवी ने 22 मतों से विजय प्राप्त कर ली। इसके बाद बीडीओ आभा कुमारी ने घोषणा करते हुए आरती देवी को प्रखंड प्रमुख के पद पर जीत की घोषणा कर दी। घोषणा के बाद ग्रामीणों में काफ़ी प्रशंसा व्यक्त करते हुए उन्हें जमकर बधाई दी। मौके पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा बड़ी संख्या में दल बल के साथ मौजूद थे। आरती देवी को प्रखंड प्रमुख बनने पर ग्रामीणों में काफ़ी खुशी का मौहाल है।