दरभंगा
15 सूत्री मांग को लेकर आगंनवाड़ी सेविका-सहायका का धरना-प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2018 9:22:46 PMजिला समाहरणालय पर प्रदर्शन करती सेविका सहायिका
दरभंगा। लालबाबू।
बिहार राज्य आगंनवाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त सघर्ष समिति के बैनर तले अपनी 15 सूत्री मांगो के समर्थन मे जिला समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को सबोधित करते हुए एटक नेता नारायण जी झा ने कहा कि यदि सरकार अगांनवाड़ी कर्मी के 15 सूत्री मांगो को नहीं मानती है तो उसका खामियाजा आने वाले दिनो में भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि 18 हजार सेविका एंव 12 हजार सहायिका 54 दिनों की हड़ताल के उपरान्त 16 मई 2017 को हुए समझौता लागू करने, अन्य राज्यो की भांति बिहार सरकार द्वारा प्रोन्नति तथा उम्र सीमा समाप्त करने व बीमा का लाभ देने आदि मुख्य मांग है। धरना प्रदर्षन में फुलबेनी देवी, कुमारी पिंकी, सोनी मिश्रा, अर्चना, सुशीला देवी, सुनीता देवी, माला देवी, कामनी, रेखा, संगीता, नाजदा खातून, आभा देवी, बेबी देवी व धर्मशीला देवी आदि शामिल थे। सभा के बाद अपनी 15 सूत्री मांगो का एक स्मारक पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।