ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
मोदी की दीर्घायु के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया रुद्राभिषेक
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2018 11:00:00 PM
मोदी की दीर्घायु के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया रुद्राभिषेक

रूद्राभिषेक करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर। फोटो-देशवाणी।

दरभंगा। कुशेश्वरस्थान पूर्वी। अमित पोद्दार।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने उत्तर बिहार के बाबा धाम नाम से प्रशिद्ध शिवनगरी कुशेश्वरस्थान धाम में रुद्राभिषेक किया। उपाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि भारत को विश्व गुरु बनाने को संकल्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  महादेव से प्रार्थना कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पुनः 2019 लोकसभा में उनके नेतृत्व में सरकार बने इसकी भी मंगलकामना की।
 
 
श्री ठाकुर ने बताया कि   पिछले वर्ष 2017 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री मोदी दीर्घायु के लिये सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भर 105 किलो मीटर की पैदल दूरी तय कर बाबा नगरी देवघर में बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल चढ़ाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्पूर्ण देशवासियों के प्रेरणास्त्रोत है। आज उनके कुशल नेतृत्व से देश का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि ऐसे विराट व्यक्तित्व एवं कर्मठ नेतृत्व के कारण ही आज देश के विकास को ऐतिहासिक गति व समृद्धि मिली है।
 
 
रुद्राभिषेक के मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री शिवजी यादव, कुशेष्वरस्थान पूर्वी के मंडल अध्यक्ष राम शरण यादव, कुशेष्वरस्थान के मंडल अध्यक्ष मणिकांत मिश्रा, बिरौल दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष माधव चौधरी के अलावा कुशेष्वरस्थान पूर्वी के महामंत्री अशोक आनंद, संजय कुमार सिंह, लुड़की देवी,  शत्रुघ्न पासवान उर्फ जैरुण पासवान, प्रकाश चौधरी, सुबोध कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS