दरभंगा
पुण्यानंद मिश्रा बने कांग्रेस के कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2018 9:19:55 PMप्रमाण पत्र देते जिला कॉग्रेस के जिला अध्यक्ष
दरभंगा। सिंहवाड़ा। दीपक।
शुक्रवार को सिंहवाड़ा दक्षिणी के पूर्व मुखिया, वर्तमान व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पुण्यानंद मिश्रा को सिंहवाड़ा प्रखण्ड काँग्रेस कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष पद कि चिट्ठी सौपी।
पुण्यानंद मिश्रा पूर्व में सिंहवाड़ा प्रखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। अभी वर्तमान प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल वर्मा सक्रिय न होने के कारण प्रखण्ड अध्यक्ष पद को निष्किय कर कार्यकारी अध्यक्ष पुण्यानंद मिश्रा को मनोनीत किया गया है। जाले अध्यक्ष भूषण आजाद, सिंहवाड़ा आईटी सेल अध्यक्ष दिलशाद अहमद व गौतम कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मैजूद रहे।