दरभंगा
माकपा कार्यकर्ता ने बीडीओ के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2018 8:59:50 PMदरभंगा। कुशेश्वर स्थान। अमित पोद्दार।
माकपा के कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय पर घेराव व धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के नेतृत्व ललितेष्वर प्रसाद ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ ने बी डी ओ के प्रति क्रिया कलाप को लेकर बी डी ओ का विरोध करते हुए नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ ने बताया कि माकपा के कार्यकर्ता सत्यनारायण राय पर लाठी चार्ज को लेकर विरोध किया गया। जिसकी सूचना एस डी ओ को दे दिया गया था। मौके पर मुख्य वक्ता रामानुज यादव, रघुनाथ झा, सज्जन राय, शिवशंकर यादव, भिखो यादव सहित माकपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।