बिहार
मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय अंडर 17 क्रिकेट के लिए दरभंगा की टीम का हुआ चयन
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2018 9:17:24 PMदरभंगा। मो अब्दुल कलाम।
राज्यस्तरीय अंडर 17 के लिए दरभंगा की टीम का चयन कर लिया गया। यह टीम 17 से 16 सितंबर से मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता मेंे भाग लेगी।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय अण्डर 17 बालक क्रिकेट चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयनकर्ता के द्वारा प्रतियोंगिता का मूलभूत कौशल स्किल के आधार पर 16 मेघा सूची जारी की गयी। इसके अलावे 4 अतिरिक्त खिलाड़ी अपनी जगह बना ली। जिसमें आदित्य श्रीवास्तव, रितिक रौशन, शिवदर्शन कुमार झा, बिट्टु कुमार, सौरव कुमार झा, प्रतिक चौधरी, अमृत सिंह , कुमार सौरव , मो इजाज खान, आनन्द कुमार पासवान, राज कुमार , निलेश मिश्रा, मो अफजल हसन, शुभम कुमार झा, अभिनव सिंह, इसके अलावे अतिरिक्त खिलाड़ी में अमरदीप कुमार, कुन्दन कुमार, अमरजीत कुमार व सुशांत कुमार शामिल है। उक्त आशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने देते हुए बताया की चयनित प्रतिभागी 17 सितम्बर से 26 सितम्बर तक मुजफ्फरपुर मे होने वाली राज्य स्तरीय विद्यायल अण्डर 17 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज करेगें।