दरभंगा
शराब पीने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2018 9:12:28 PMदरभंगा। मो अब्दुल कलाम। देशवाणी।
मंगलवार की देर रात गश्ती के दौरान लहेरिया सराय थाना की पुलिस के द्वारा सैदनगर विश्वकर्मा मंदिर के समीप पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि तीनों युवकों ने शराब पी थी।
थाना के एएसआई मधु कुमार सिंह ने लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी अंशु कुमार, खाजासराय निवासी संगीत कुमार, संतोष कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया। उसकी जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से करने के बाद सभी में पॉजिटिव पाया गया।