दरभंगा। हायाघाट। साधना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बाबा भूतनाथ सेवा समिति के द्वारा पौराम गांव में बाबा भूतनाथ मिलन महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। रातभर कलाकारों ने सांस्कृतिक गीत-संगीत गा कर लोगों का दिल जीत लिया। संस्था के अध्यक्ष अमरेंद्र झा अमर के अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव में पूर्व प्रमुख अशोक कुमार सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, लोजपा जिला महासचिव रणधीर झा, मणीन्द्र शर्मा, जटा शंकर सिंह, पारस नाथ झा, कन्हैया झा, रामाशीष, दीपक, कैलाश सिंह, अच्युतानंद चौधरी, बजरंग चौधरी, विनय चौधरी आदि को पाग-चादर व माला पहना कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर हुई भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार डॉली सिंह, सोनू, कल्पना, कोमल, राजा सिनैहिया, आनंद मोहन ने हे गणेश के मम्मी, बाबा लेने चलू हमरो अपन नगरी, नाही खायब खोआ मिशरी आदि भगवान शिव व पार्वती के नचारी गा कर श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं सोनू म्यूजिक ग्रुप कोलकाता के कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप, महादेव-पार्वती के रूप व राधा-कृष्ण की भव्य झांखी दिखा कर लोगों का मन मोह लिया। रात भर ग्रामीणों ने ताली बजा कर भक्तिमय गीत-संगीत का भरपूर आनन्द लिया।