ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान हुआ तेज -आइसा-इनौस
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2018 9:01:14 PM
भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान हुआ तेज -आइसा-इनौस

पोस्टर का लोकापर्ण करते माले कार्यकर्ता। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। लाल बाबू। देशवाणी।

भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली तैयारी को लेकर बुधवार को मिर्जापुर चौक पर आइसा-इनौस की संयुक्त बैठक इनौस राज्य परिषद सदस्य केशरी यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में रैली तैयारी की विस्तृत योजना बनाई गयी। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर सचिव सदीक भारती ने कहा की आज की मौजूदा सरकार फासीवादी सरकार है। देश को महंगाई के जाल में फंसाकर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामो में बेहतहशा बृद्धि गरीबों की कमर तोड़कर रख दी है। जिसके खिलाफ भाजपा भगाओ -लोकतंत्र बचाओ अभियान को तेज करना होगा। और 27 सितम्बर को आयोजित भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली तैयारी पर जोर देने पर बल दिया।

वहीं महानगर के नेता भूषण मंडल ने कहा कि नीतीश-मोदी के राज में प्रशासन बेलगाम हो गई है। अपराधियों को पकड़ने में ढिलाई बरती जा रही है। जिससे अपराधियोंे का मनोबल और बढ़ रहा है। जिसके खिलाफ शहर वासियों में काफी आक्रोश है।
बैठक में भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया। बैठक में प्रिंस कुमार कर्ण ,सुशील सहनी, हेमलाल यादव, मयंक यादव, संदीप चौधरी, विशाल माझी, राजू कर्ण, नंदकिशोर यादव, नितेशर यादव, पंकज कुमार यादव, पप्पू कुमार, मिथिलेश कुमार, रौशन कुमार दीपक, अरुण कुमार यादव व शम्भु यादव सहित कई लोग शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS