दरभंगा
महाजाल जराने वाले दबंगो पर कार्रवाई करे प्रखंड प्रशासन -माले
By Deshwani | Publish Date: 11/9/2018 9:02:08 PMदरभंगा। मो अब्दुल कलाम। देशवाणी।
भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत कटमा गांव निवासी अर्जुन मुखिया मत्स्य विभाग से पोखर पट्टा पर लिए हुए है। विगत 20 अगस्त को जब उस पोखरे में मछली मारने के लिए महाजाल लेकर गए तो उसी बगल के मंदिर के पुजारी शत्रुघन सिंह द्वारा उनके महाजाल को आग लगाकर जला दिया। बताया कि पोखरा में जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दिया। साथ ही पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनीगाछी थाना ने जमानतीय धारा लगाकर सहयोग किया।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह धर्म को राजनीति से जोड़ने का ही परिणाम है कि कटमा में सहनी समुदाय का महाजाल दबंगो ने जलाया भी और खुलेआम घूम घूम कर पुनः धमकाने का भी काम कर रहे है। श्री यादव ने स्थानीय प्रशासन दबंग के साथ गठजोड़ कर कमजोर को ज्यादती कर रहा है। समय रहते प्रशासन दबंगो पर कारवाई करे अन्यथा जनता सीधी कार्रवाई में उतरेगी।