दरभंगा
चार माह पूर्व गायब लड़की मिली
By Deshwani | Publish Date: 10/9/2018 8:16:55 PMदरभंगा। कुशेश्वरस्थान पूर्वी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पांच माह पूर्व घर से गायब हुई लड़की को पुलिस ने बिथान थाना क्षेत्र के छेछनि गाँव से बरामद किया। इस संदर्भ में तिलकेश्वर ओपी प्रभारी हरिकिशोर यादव ने बताया कि बिथान थाना के सहयोग से लड़की को बरामद करने में सफलता मिली है। लड़की को न्यायालय में 164 का बयान कराया जा रहा है।
पुलिस का कहना है मामला अपहरण नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का है। उल्लेखनीय है कि पांच माह पूर्व बड़की कोनिया गाँव के एक महिला ने अपने पुत्री की अपहरण की शिकायत स्थानीय थाना मे की थी। जिसको लेकर थाना में 212/18 दर्ज किया था।