ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दरभंगा में बंद का व्यापक असर, ट्रेन परिचालन रहा घंटों बाधित, माहौल रहा शांतिपूर्ण
By Deshwani | Publish Date: 10/9/2018 7:32:14 PM
दरभंगा में बंद का व्यापक असर, ट्रेन परिचालन रहा घंटों बाधित, माहौल रहा शांतिपूर्ण

लहेरिया सराय स्टेशन पर कमला गंगा फास्ट पेसेन्जर को रोकते माले कार्यकर्ता। फोटो-देशवाणी।

 दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस कीमतों में बेतहाशा वृद्धि एंव राफेल घोटाला के विरोध में भारत बंद के आहवान पर दरभंगा जिला में विभिन्न दलो के द्वारा बंद कराया गया। जो पूर्णतः शांतिपूर्ण सफल रहा। विभिन्न दलों के द्वारा जगह-जगह चौक चौराहे पर बास का बल्ला, टायर जलाकर एंव हाईवे को घंटो जाम कर दिया। वहीं दरभंगा स्टेशन पर दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट बिहार सम्पर्क क्रांति ट्रेन को दरभंगा स्टेशन एंव जयनगर पटना कमला गंगा इन्टरसिटी ट्रेन को लहेरिया सराय रेलवे स्टेशन पर घंटो रोककर नाराबाजी करते रहे। जिसके कारण आने-जाने वाले राहगीरो को भारी काठिनाईयो का सामना करना पड़ा। शहर के सरकारी प्रतिष्ठानों पर लोगो की नगण्य देखी गयी।
 
 लहेरिया सराय टावर पर मार्च करते महागठबंन के कार्यकर्ता। फोटो-देशवाणी।
 
आंदोलनकारियो के द्वारा पूरे जिले मे लगभग 500 की संख्या मे गिरफ्तारी दी गयी। लहेरिया सराय टावर चौक पर काग्रेंस के जिला अध्यक्ष सीता राम चौधरी के नेतृत्व मे लहेरिया सराय टावर चौक को चारो ओर घेराबंदी कर जाम कर दिया गया। तथा इसके सदस्यो द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रो में घूम-घूम कर बंद कराया गया। इस अवसर पर राम नारायाण झा, डॉ0 बैधनाथ झा बैजू, पालन चौधरी, उदित नारायण चौधरी, धन्जय सिंह, त्रिभुवन कुमार, उषा झा, अरुण झा, परमानन्द झा, प्रभाकर चौधरी, मनोज झा, पंकज चौधरी, आननद लोक, कन्हैया झा, मो0 असलम, प्रो0 षिव नारायण पासवान आदि शामिल थे। वही इस बंद का समर्थन कर रहे राजद के जिला अध्यक्ष राम नरेष यादव के नेतृत्व में पंडासराय से अपने समर्थक के साथ पद यात्रा करते हुए लोहिया चौक, लहेरिया सराय टावर चौक पहुंचे। जहा जमकर केन्द्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। लहेरियासराय टावर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ राजद नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल ,रसोई गैस की कीमत एवेरस्ट की ऊंचाई तक पहुंच गई है और उसी की खाई में डॉलर के मुकाबले में रूपया खो गया है। आज देश में लींचिंग बढ़ रहा है, आतंकवाद बढ़ रहा है ,लडकियां सुरक्षित नहीं है। पुरे देश के अंदर अफरातफरी का माहौल है।
 
 
 कुशेश्वरस्थान मे टायर जलाकर सड़क जाम करते महागठबंधन के कार्यकर्ता। फोटो-देशवाणी।
 
वही दूसरी ओर दरभंगा ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के विधायक ललित यादव के नेतृत्व में अपने निवास स्थान अल्लपट्टी मुहल्ले से सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ पद यात्रा करते हुए लहेरिया सराय टावर चौक पहुचे। लहेरिया सराय टावर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए दरभंगा ग्रामीण के विधायक ललित यादव ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई देश में है। लोग बेहाल है। आम वस्तुएं काफी महंगी हो चुकी है। अच्छे दिन का वादा करके लोगो को ठगने का काम किया है। इस केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर राजद वायवासिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे, प्रकाश कुमार ज्योति, गुलाम हुसैन चीना, जिला प्रवक्ता राशिद जमाल, मनोज कुमार यादवेन्दु, दिनेश राम, राजा पासवान, सत्तो यादव, रामबाबू चौपाल, धर्मवीर कुमार, अमरेश यादव, रामबाबू यादव, रामलखन पासवान, शुभाष चंद्र राय, रघुजीत पासवान, विनोद यादव, इरशाद अहमद, मोहमिद हुसैन, टिंकू झा, विष्णु चंद्र पप्पू, विक्रांत पँजियार, फूल बाबू, डॉ0 हसन अशरफ, हनुमान ठाकुर, मनोज भारती,  राम नारायण पासवान आदि मौजूद थे।
 
 
 जाले में टायर जलाकर सड़क जाम करते राजद कार्यकर्ता। फोटो-देशवाणी।
 
राजद के वरिष्ठ नेता सुनिति रंजन दास के नेतृत्व मे लहेरिया सराय चट्टी चौक को जाम करते हुए अपने समर्थको के साथ टावर चौक पहुचे। जहा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार लोक सभा चुनाव से पूर्व अष्वासन दे रही थी कि देष में अच्छे दिन आयेगें। परन्तु अच्छे दिन तो नही आये पर देश की हालात खराब बनी हुई है।
 
 
मनीगाछी एन एच 57 को जाम करते राजद कार्यकर्ता। फोटो-देशवाणी।

बंद का समर्थन कर रहे काग्रेंस सेवा दल के डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल के लोग ने पानी टंकी पंसारी पेट्रोल पंप को बंद कराया रोड जाम किया गया, उसके बाद अब्दुल हमीद चौक को जाम किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ कमरूल हसन, अजय जालान, मो0 नौशाद, एहसानुल हक, अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान“ बब्बन,“ नुरूल होदा खान, मो0 नुर, बाबर अली, अनुराग सिंह, अंकित सिन्हा, नवीन राज, मो फिरोज, श्याम सुंदर मुखिया, राशिद खान, शाकिब, आशिष झा, अभिनन्दन कुमार, मो हारूण रषीद, बाबर अली, पीर मोहमद, मेहदी हुसैन, मो चांद, मो डब्लु, मो लालो, मो जब्बार, मो अकबर, मो पलटू, जलील, शाबीर, जाबिद, अलाउद्दीन, लालबाबू, मो असगर, मो अमानत, नूर आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
 
सिंहवाड़ा में टायर जलाकर सड़क जाम करते राजद-सीपीआई कार्यकर्ता। फोटो-देशवाणी।

वही राष्ट्रवादी काग्रेंस पाटी की ओर से जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा के नेतृत्व में कमर्षियल चौक को जाम कराते हुए लहेरिया सराय टावर चौक पहुचा। जहा राष्ट्रवादी काग्रेंस पाटी के मो0 सरफराज, राम विकास तिवारी, अषोक भगत, राम चन्द्र ठाकुुुर, ललन प्रसाद सिंह, अमलेष कुमार झा, अखिलेष्वर प्रसाद सिंह, कामेष्वर सिंह, ननमुज्जमा अंसारी, अजय कुमार, सुषील झा, सुभाष चन्द्र झा, राम नारायण ठाकुर आदि शामिल थे।
 
 
 लहेरिया सराय टावर पर विरोध प्रदर्षन करते काग्रेस कार्यकर्ता। फोटो-देशवाणी।
 
वही बंद का समर्थन कर रहे वामदल के कार्यकर्ता के द्वारा पोलो मैदान से जुलुस निकाल कर समाहरणालय होते हुए लहेरिया सराय टावर, हाजमा चौक, बाकरगंज, दारू भट्टी, कमर्शियल चौक, लहेरियासराय टावर पर जाम मे आकर तब्दील हो गया और सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। इसका नेतृत्व सी पी आई के किसान सभा के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सी पी एम राज्य सचिव मंडल सदस्य ललन चौधरी, भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी, लक्ष्मी पासवान, सी पी एम  राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती, माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, जिला कमिटी सदस्य नंद लाल ठाकुर, प्रो0 कल्याण भारती, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, सीटू नेता सत्य प्रकाश , हर्ष नारायण झा, गोपाल ठाकुर, दिनेश झा, नरेंद्र मंडल, उमेश साह, सदीक भारती गजेंद्र नारायण शर्मा, रोहित सिंह, मोहमद जमालुद्दीन प्रिंस कुमार कर्ण, राम सागर पासवान, नरेश झा, प्रवीण यादव, आशुतोष मिश्रा, सुशीला देवी,दाना देवी, शीला देवी, मोहम्मद तालिब कर रहे थे।
 
 
 
लहेरिया सराय टावर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वाम नेताओ ने कहा कि आज मोदी सरकार के खिलाफ राजीनीतिक भेदभाव को छोड़कर एक बड़ी एकता और एक बड़े संघर्ष की जरूरत है। आज यही समय की मांग है। आज ऐसे ही एकता के जरिये शासक दल के खिलाफ जनता के आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है। विपक्षी दल के भारत बंद को आम जनता ने भी सहयोग दिया है। जिसके लिए वामदल दरभंगा जिला के आमजन को धन्यवाद देती है। वही वाम छात्र संगठन के द्वारा अजय भवन छात्रावास से मार्च निकालकर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को रोकते हुए स्टेशन रोड मिर्जापुर चौक, आयकर चौक को जाम करते हुए दरभंगा के सभी महाविद्यालय और विष्वविद्यालय को ठप कराया गया। मार्च का नेतृत्व मृत्युंजय मृणाल, अरुण कुमार झा कर रहे थे। इस अवसर पर शरद कुमार सिंह, अवनीश कुमार, चन्द्रभूषन झा, प्रभाकर सिंह, अमित कुमार सिंह, राजेश राजा, रोशन कुमार मुखिया, आफताब आलम, रंजन कुमार यादव, विकास कुमार पूर्वे, विक्की पासवान, आकाश पासवान, मोहन दास, विनोद मंडल, ललित कुमार झा, विभीषण कुमार, सुमंत कुमार, मिथिलेश कुमार आदि शामिल थे।
 
 
 
संवाददाता लालबाबू  के अनुसार बहादुरपुर के देकुली-मिर्जापुर चौक को माले नेता रामनंदन साव, किशुन पासवान, दाईजी देवी,गुड्डू सहनी और अनिरुद्ध पासवान के नेतृत्व् में लहेरिया सराय बहेड़ी पथ को जाम कर दिया तथा दरभंगा-बेनीपुर सड़क को गंज पर माले जिला कमिटी सदस्य रामनारायण पासवान और इनौस नेता राजीव कुमार गिरि के नेतृत्व् में सड़क जाम किया गया। वही अन्य दलों के साथ मिलकर फेकला चौक को भी घंटो जाम किया गया। जिसमें माले नेत्री आनन्दी देवी, गोविन्द पसवान, फुदन कमती, प्रसादी मंडल आदि लोग शामिल थे। वही दरभंगा एन-एच-57 को मब्बी पुल पर किसान महासभा के जिलाध्यक्ष शिवन यादव, माले जिला कमिटी सदस्य अमित पासवान, लोकल सचिव शीला देवी, खेग्रामस नेता पप्पू पासवान, कोमलकांत यादव, गणेशी सहनी आदि के नेतृत्व् में सड़क जाम किया गया। वहीं माले जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान के नेतृत्व् में देकुली-सिसौनी सड़क को मधुबन चौक पर घंटो जाम किया।
 
 
 
वही कुशेश्वर स्थान अमित पोद्दार  के अनुसार स्थानीय बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में बंद का असर देखा गया। शांतिपूर्ण तरीके से बंदी को सफल बनाने के लिए राजद, कांग्रेस, जाप और भाकपा माले के कार्यकर्त्ताओं के साथ साथ आम लोग भी सड़क पर उतर आए और केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। यहां बाबा कुशेश्वर स्थान महादेव का पूजा पाठ करने आये भक्त भी सारा दिन फंसे रहे। बंद समर्थकों ने बाजार बंद करा बस स्टैंड के कुशेष्वर स्थान मुख्य द्वार पर एसएच 56 को जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
 
 
 
जबकि मनीगाछी वीरेन्द्र के अनुसार दरभंगा झंझारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 57 को राजे चौक पर जाम कर यातायात परिचालन को पूरी तरफ ठप कर दिया। बंद समर्थकों ने वहीं केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। जाम के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्तागण प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ ही एसबीआई बैंक एवं पोस्ट ऑफिस को भी बंद करवा दिए। इसके अलावे सकरी-धरौड़ा मुख्य सड़क को दहौड़ा, नारायणपुर में, सकरी-शिवराम सड़क को पैठान कबई में, मनीगाछी-बघांत सड़क को मनीगाछी में जाम कर यातायात प्रभावित किया। जाम का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष मो0 अलकामा, प्रखंड प्रमुख पवन कुमार यादव, उप प्रमुख यशोदानंद झा, विमल यादव, पूर्व प्रमुख निर्मला देवी, भाकपा माले सचिव भरत ठाकुर, कांग्रेस जिला सचिव नवीन कुमार झा, अध्यक्ष हेम कान्त झा कर रहे थे। इस अवसर पर राजद प्रखंड उपाध्यक्ष कुमर यादव, नज्जू खाँ, सोहेल खान, मुखिया गणेश मंडल, गंगाधर झा, राजनंदन यादव, लालटून यादव, मो समीम सहित दर्जनों महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
 
 
 
वही जाले लालबाबू के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में राजद के यूवा जिला अंध्यक्ष मो0 कलाम के नेतृत्व में योगियारा स्टेषन पर सीतामढ़ी दरभंगा ट्रेन को रोक कर बाधित कर दिया तथा योगियारा शंकर चौक के समीप सड़क को जाम कर दिया। जहा पार्टी के एक कार्यकर्ताओ के बीच बास बल्ला को हटाने को लेकर विवाद उत्पन हो गयी थी। जिसे जाले थाना की पुलिस के द्वारा सुलझा लिया गया। वही इनके समर्थको कें द्वारा शंकर चौक, कमतौल, भरवाड़ा आदि स्थानो पर सड़क पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर अपना आक्रोष व्यक्त किया। इसके साथ राम चन्द्र यादव, मो0 जैबुर खा, नेयाज अहमद, महेष पोद्दार, हरि सिंह, मोनु सिहं, रोहित यादव, शाहिद, बबलु सिंह, सहजादे शमीर, मुन्ना सिंह, सहदाब, निजामउद्दीन, मंजित राय, सतोष राय उर्फ अन्ना आदि शामिल थे।
 
 
 
वही सिंहवाड़ा दीपक  के अनुसार प्रखण्ड के भरवाड़ा भगवती स्थान चौक पर विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद के समर्थन में सीपीआई एव राजद कार्यकर्ताओ ने बास बल्ला लगा के अतरबेल जाले पथ को घंटो तक जाम कर दिया। मौक पर सभा को सबोधित करते हुए कम्युनिस्ट नेता अहमद अली तमन्ने ने केंद्र व राज्य सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि आज देश मे पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के कीमतों में हो रहे रोज और लगातार बढ़ोतरी के लिए नरेंद्र मोदी सरकार जिम्मेदार है। पूरा देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। लोगो को रोजगार नही मिल रहा है। महंगाई की मार किसान मजदूर झेल रहे है। इस मौके पर सभा को मोहम्मद दिलशाद, अल्ताफ हुसैन तमन्ने, राजद नेता विजय यादव, निसार अल हक, सीपीआइ नेता मन्नु कुमार ठाकुर, मोहम्मद भानु आदि मौजूद थे। जगह जगह समर्थक बन्द करवाते नजर आए। भगवती स्थान के सामने सड़क पर टायर जलाने को लेकर भाजपा समर्थक व बंद समर्थकों में हुई तू तू में में हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया था लेकिन थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा, पूर्व मुखिया अवधेश साह माकपा नेता अहमद अली तमन्ने ने लोगो को समझाकर शांत कराया।
 
 
 
बंद के सदर्भ मे वरीय पुलिस कप्तान मनोज कुमार ने बताया कि आज का बंद शांतिपूर्ण रहा तथा लगभग पूरे जिले में पाच सौ लोगो की गिरफ्तारियाँ ली गयी जिसे पी आर बॉण्ड पर बाद मे छोड़ दिया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS