दरभंगा। मो अब्दुल कलाम। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बहादुरपुर प्रखंड के गोविंदनगर गीदड़गंज में श्रीश्री गनीनाथ बाबा का जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को 501 कुवारी कन्याओं की कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को मंदिर परिसर से एकमी होते हुए पूरे ओझौल पंचायत दुर्गा मंदिर परिसर से पुनः बाबा गणिनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में विधायक, एमएलसी मंत्री समाजसेवी साहित्यकार कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शोभा यात्रा में मुख्य संरक्षक रामचंद्र गुप्ता, अनिल आजाद ,अध्यक्ष प्रमोद साह, सतनारायण साह, विमल प्रसाद, दिनेश साह राजकिशोर साह, गुड्डू साह, अंजनी साह, उमेश प्रसाद, शंभू प्रसाद, दिलीप साह, महावीर साह, राजू गुप्ता, श्याम शाह, जय हिंद साह, अशोक शाह, सुधीर साह, संजय साह, सुधीर गुप्ता, गांधी बाबा व कमल प्रसाद साह, मौजूद थे।