दरभंगा
प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2018 8:55:21 PMप्रतियोगिता में शामिल बीडीओ व अन्य। फोटो-देशवाणी।
दरभंगा। मनीगाछी। वीरेन्द्र। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
तरंग प्रतियोगिता 2018 का आयोजन शुक्रवार को मध्य विद्यालय बलौर के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ कृष्ण कुमार एवं थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी 12 संकुल संसाधन केंद्रों से आए 264 प्रतिभागी छात्र, छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रथम आने वाले प्रतिभागियों में 100 मीटर दौड में राजेश कुमार एवं आंचल कुमारी, 200 मीटर दौड़ में रीना कुमारी एवं रौशन कुमार, 400 मीटर में मो0 जमाल एवं ऋतु कुमारी, ऊंची कूद में राहुल कुमार एवं रोजी कुमारी, लंबी कूद में विकेश कुमार एवं शीला कुमारी, गोला फेंकने में अभिषेक कुमार एवं राखी कुमारी को बी ई ओ कृष्ण कुमार ने डायरी, कलम, पेन देकर पुरस्कृत किया। अधिकारी के हाथों पुरस्कार पाकर प्रतिभागियों के बीच खुशी छा गयी। कार्यक्रम में आदित्य नाथ तिवारी, राम कुमार झा, राजधर यादव, व्रजेन्द्र भारती, संजय कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन फिरोज अहमद एवं भोगेन्द्र ठाकुर ने किया।