दरभंगा
एएनएम के पति पर लगा पैसा वसूली करने का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2018 8:43:47 PMदरभंगा। सिंहवाड़ा। दीपक। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक एएनएम के पति के द्वारा कुत्ते व सांप काटने वाली सुई देने के नाम पर मरीजों से नाजायज रुपए की वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों से पता चला है कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थापित एक एएनएम को प्रतिदिन ड्यूटी पर छोड़ने के लिए उसके पति आते हैं। जो अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी समय तक स्वास्थ्य केंद्र पर ही बैठे रहते हैं। पत्नी के सुई देने का कार्य स्वयं पति करते हैं। जो मरीजों से नाजायज पैसे की वसूली करते हैं।
इस संदर्भ में शिकायत मिलने पर सिंहवाड़ा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेमचंद प्रसाद से पूछे जाने पर बताया कि एएनएम के पति पर जो आरोप लगाया गया है वह बे बुनियाद है। परंतु उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि वे अपने पत्नी को को छोड़ने के लिए अवश्य आते हैं। और वहां बैठे रहते हैं। परंतु अब उसे वहां से अलग बैठने के लिए उन्हे कहा जाएगा।