बिहार
दरभंगा में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2018 10:51:30 PMदरभंगा। कुशेश्वरस्थान। अमित पोद्दार।
तिलकेश्वर ओपी थाना क्षेत्र के गोलमा गाँव में शौच करने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सखीचन राम के 14 वर्षिय पुत्र सुशील कुमार राम एंव बेचन राम की 12 वर्षिय पुत्र सुजीत कुमार राम दोनों घर में ये कह कर निकले कि वे शौच करने जा रहा है। कई घंटे बाद घर नही लौटने पर आस-पास के टोले मोहल्ले में उसकी काफी खोजबीन की गयी। परन्तु कोई पता नहीं चला। परिजन हताश होकर बेचैनी से रात भर भटकते रहे। परन्तु पुनः बुधवार की अहले सुबह लगभग छह बजे नदी के किनारे तैरते हुए मनीजरा की झाड़ी में ग्रामीणों ने दोनों के शव को देखा। शव को देखते ही पूरे परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।
देखते ही देखते सारा गावं सन्नाटा में पसर गया। इस घटना की जानकारी जब तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष हरि किशोर यादव को लगी तो उन्होंने घटना स्थल पर पहुच कर तफ्तीश की। फिर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। मृतक सुशील राम तीन भाई तीन बहन में सबसे छोटा था। वहीं सुजीत राम एक बहन दो भाई में सबसे छोटा था।
सगोष्ठी को संबोधित करते मुख्य वक्ता। फोटो- देशवाणी।