ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
सांप काटने से मधुबनी की महिलाओं की हालत बिगड़ी, डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2018 8:13:45 PM
सांप काटने से मधुबनी की महिलाओं की हालत बिगड़ी, डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती

दरभंगा। लालबाबू। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
 
डीएमसीएच दरभंगा में सर्पदंश पीड़ित दो महिलाओं को दो महिलाओं को भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सर्पदंश से पीड़ित दोनों महिलाएं मधुबनी जिले की बताई गई हैं।
मधुबनी जिला के खजौली थाना क्षेत्र के खजौली गांव निवासी में सांप काटने से महिला की स्थिति काफी गंभीर हो गई। खजौली गांव निवासी कृष्ण देव की वर्षीय पत्नी मालती देवी 60 वर्ष को दाहिने हाथ में सांप काट लिया है। उक्त बातों की जानकारी पीड़िता का पुत्र दिलीप राय ने दी। उन्होंने बताया कि लगभग 3 बजे शाम में घर पर बैठी हुई थी। इसी क्रम में अचानक दाया हाथ में सांप काट लिया। जिसके इलाज के लिये डी एमसीएच लाया गया है।
वहीं दूसरी ओर मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के रहिका गांव निवासी अजय झा की पत्नी लगभग 35 वर्षीय देवता देवी को दाया हाथ में सांप काटने से हालत बिगड़ी। उक्त बातों की जानकारी पीड़िता के भाई मुकेष झा ने बताया की 4 बजे लगभग सुबह में सोए हुए अवस्था में दाया हाथ में सांप काट लेने से हालत बिगड़ गयी। जिसे ईलाज के लिये डीएमसीएच लाया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS