ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
ससुराल में दमाद की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2018 8:58:15 PM
ससुराल में दमाद की हत्या

दरभंगा। कुशेश्वर स्थान। अमित पोद्दार। देशवाणी।

कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की ससुराल में निर्ममता से हत्या कर दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव निवासी दुलार चन्द्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र भैरव यादव शुक्रवार को अपनी ससुराल समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के धेनुडीह गांव गया था। जहां बीती रात ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।
 
परिजनों के अनुसार भैरव को अपने पत्नी से कुछ दिनों से मन मुटाव चल रहा था। जिसके कारण उसकी पत्नी दो वर्षीय पुत्र के साथ दो माह पूर्व अपने मायके चली गयी थी। इस वर्ष जनवरी माह में मृत्तक के ग्रामीण उसके ससुराल जाकर दोनों के बीच सुलह करा दी थी। वहीं भैरव की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS