दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।
वरीय पुलिस कप्तान मनोज कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में जन संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां पुलिस के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। इस जन संवाद गोष्ठी में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अपनी गांव व अन्य समस्याओं से उपस्थित पुलिस पदाधिकारियो से अबगत कराया गया। लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के अभंडा मुहल्ला में थानाध्यक्ष राम किशोर शर्मा के द्वारा जन संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जहां थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहां की छोटे मोटे मामले को लेकर लोग पुलिस के समक्ष जाना नहीं चाहती है। इस आयोजित जन संवाद गोष्ठी से पुलिस एवं पब्लिक के बीच दोस्ताना रिश्ता कायम होगा और लोग बेहिचक अपनी-अपनी समस्या को जन संवाद गोष्ठी में रखेंगें। इस अवसर पर लहेरिया सराय थाना के रीना कुमार, मधु कुमार सिंह, मंगल भगत, वार्ड पार्षद मुन्नी देवी, सत्तो यादव, राम नरेष यादव, सुषील यादव,अनील झा, बसंत पासवान, लक्ष्मी सहनी, मुन्ना यादव, किशोर यादव, नारायण पंडित, हरलोखी यादव, सरोबरी देवी, निर्मला देवी, विमला देवी, विंदेश्वरी देवी आदि सहित सैकड़ो मुहल्लावासी उपस्थित थे।