ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
सर्वदलीय श्रधांजलि सभा 1 सितम्बर को होगी आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2018 9:44:32 PM
सर्वदलीय श्रधांजलि सभा 1 सितम्बर को होगी आयोजित

बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता। फोटो देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।


भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के जिला पदाधिकारी, विधान सभा प्रभारी,  विधान सभा विस्तारक की बैठक जिलाध्यक्ष हरि सहनी जी के अध्यक्षता मे आयोजित की गयी।


बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा की 1 सितम्बर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के निधन उपरांत लहेरियासराय स्थित कमला नेहरू पुस्तकालय मे “सर्वदलीय श्रधांजली सभा“ का आयोजन किया जाएगा एंव सभी मंडलो मे भी 1 सितम्बर को ही श्रधांजली सभा आयोजित होगा। 2, 3 और 4 सितंबर को जिले के सभी शक्ति केन्द्रों पर “सर्वदलीय श्रधांजली सभा“ आयोजित किया जाएगा जिसमे सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के साथ-साथ चिकित्सक, अधिवक्ता, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, धार्मिक संगठन के प्रमुख एँव समाजिक संगठन के प्रमुख लोग भाग लेंगे।


बैठक मे क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र मंडल, मनीष जायसवाल, जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चैधरी, संतोष पासवान, मणि कान्त मिश्र, ज्योति कृष्ण झा लवली, रमाशंकर प्रसाद ठाकुर, विवेकानन्द पासवान, संजय महतो, रविन्द्र कुमार रमण उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS