ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
स्वर्गीय ठाकुर की श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में दरभंगा पहुंची वृंदा करात
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2018 9:10:59 PM
स्वर्गीय ठाकुर की श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में दरभंगा पहुंची वृंदा करात

संकल्प सभा को संबोधित करती पूर्व सांसद महिला नेत्री वृंदा करात। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।


सीपीआईएम के पूर्व राज्य सचिव वह केंद्रीय कमेटी सदस्य साम्यवादी नेता कामरेड विजयकांत ठाकुर की श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा उनके पैतृक गांव सदर प्रखण्ड के कंसी गांव में जिला मंत्री अविनाश कुमार ठाकुर उर्फ मंटू ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भाग लेने पूर्व सांसद मार्क्सवादी चिंतक पोलित ब्यूरो सदस्य प्रखर वक्ता अंतरराष्ट्रीय महिला नेत्री कामरेड वृंदा करात भी पहुंची हुई थी। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद महिला नेत्री कामरेड वृंदा करात नें कहा कि काॅमरेड विजयकांत ठाकुर वर्ग विहीन समाज का स्थापना करना चाहते थे। बिहार में राजनीति के भीष्म पितामह थे। शोषितों दलितों अल्पसंख्यकों व कमजोर वर्गों को मुक्ति का रास्ता दिखाने वाले जन नेता थे। पूरे मिथिलांचल में सामंतो जमींदारो को नेस्तनाबूद कर हजारों एकड़ भूमि सामंतों से मुक्त कराकर गरीबों शोषितों को बसाने का काम किए। किसानों और मजदूरों के बीच हृदय सम्राट गुदरी के लाल बन चुके थे। कामरेड विजयकांत ठाकुर के छोटे भाई काॅमरेड केवल ठाकुर ने कहा कि कंसी में कामरेड ठाकुर का स्मारक व स्मृति भवन बनाकर दार्शनिक केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहीं राज्य सचिव काॅमरेड अवधेश कुमार ने कहा कि काॅमरेड ठाकुर गरीब दलितों के की आवाज थे।
संकल्प सभा ललन चैधरी,पूर्व विधायक कामरेड राजेंद्र सिंह वरिष्ठ माकपा नेता हृदय नारायण यादव, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सचिव फुल कुमार झा, एस एफ आई के जिला संयोजक मुकुल राज,खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री दिलीप भगत, जनौस के जिला सचिव गोपाल ठाकुर, किसान सभा के जिला अध्यक्ष सुधीर कांत मिश्र, माकपा नेता महेश दुबे, दिनेश झा, रामसागर पासवान, राम अनुज यादव, सुधीर पासवान, रामधनी झा, मोहम्मद कलाम, नथुनी कुमार झा, रामपुकार राम, सुजीत कुमार झा, आशीष ठाकुर आदि ने संबोधित किया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS