ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
नए नए सोच के साथ देश विकास कर रहा है - नगर विधायक
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2018 9:08:41 PM
नए नए सोच के साथ देश विकास कर रहा है - नगर विधायक

ई रिक्षा को हरि झंडी दिखाते नगर विधायक व अन्य। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत शनिवार को लहेरिया सराय के लोहिया चैक पर भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी ने वाइ-फाइ युक्त ई-रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि पूरा देश डिजिटल हो रहा है आज से दरभंगा वासियो को डिजिटल युक्त ई रिक्सा का शुभारम्भ किया गया है। जिसमे यात्रियों को मुफ्त इंटरनेट, न्यूज़ पेपर व पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। अब दरभंगा में भी लोगो को यात्रा के दौरान डिजिटल सुविधा मिलने लगी है।
 विधायक ने कहा कि गांव की सोच देश हित में निरंतर विकास कर रहा है, इस प्रकार के ई रिक्शा से पर्यावरण के लिए भी लाभ दायक है और युवाओं के द्वारा निरंतर नए-नए सोच के साथ देश विकास कर रहा है। इस तरह के प्रयोग से निश्चित रूप से लोगों को रोजगार मिलेगा। वार्ड नम्बर 45 नवटोलिया निवासी विमला देवी के पुत्र और एक अखबार के छायाकार राहुल गुप्ता ने दरभंगा में ई रिक्शा की शुरुआत की है। उनकी माँ विमला देबी 72 बर्ष की महिला हो कर भी डिजिटल इंडिया की तहत वाइ फाइ युक्त ई रिक्सा शहर में चलवाने की शुरुआत की। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस ई रिक्शा में मोबाइल व लैप टॉप से कनेक्ट करने के लिए नेट की सुविधा व बैठने में आरामदायक है। किराये के बाद अन्य सभी सुविधाएं निशुल्क है।
उद्घाटन कार्यक्रम में विमला देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता, संगीत साह, अशोक नायक , मुकुंद चैधरी, सुंदर लाल चैधरी, अभिषेक, रौशन सोनी ,पंकज सोनी, अमलेश झा, सोनू राज, राजा, आशुतोष झा ,कोमल कुमारी व पायल कुमारी शामिल हुये।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS