दरभंगा
दरभंगा में झण्डोत्तोलन की तैयारी पूरी
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2018 8:11:51 PMदरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है। जिसमें 9:05 बजें लहेरिया सराय नेहरू स्टेडियम में बिहार के भवन निर्माण विभाग मंत्री सह दरभंगा प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी के द्वारा झण्डोत्तोलन किया जायेगा। इसके बाद दरभंगा प्रमण्डलीय कार्यलय पर 9:45 बजें आयुक्त मयंक बड़बड़े, आईजी कार्यलय पर आईजी पंकज दराद 10:00 बजें, जिला समाहरणालय पर 10:15 बजें जिलाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी कार्यालय पर 11:25 बजे एसएसपी मनोज कुमार, डीडीसी कार्यालय पर 10:35 बजे डीडीसी डॉ0 कारी प्रसाद महतो, एसडीओ कार्यालय पर 10:45 बजे एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता, जिला परिषद कार्यालय पर 11:15 बजे जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी, पुलिस लाईन लहेरिया सराय दरभंगा पर 10:20 बजे एसएसपी मनोज कुमार के द्वारा झण्डोत्तोलन किये जाएंगे। नहेरू स्टेडियम में अपराह्न फैन्सी फुटबॉल मैच जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच खेले जायेगे और सायंकाल में दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।