दरभंगा
लूटपाट के बाद परिसर में खून से लथपथ मिला अधमरा युवक, शहर मे कई तरह की चर्चाएं
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2018 9:37:40 PMदरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मुहल्ला मे घर मे घुसकर लूटपाट एवं उत्पात मचाने के क्षण घंटो के बाद परिसर में एक युवक की घायल अवस्था मे पाया जाना, जिसकी मौत डीएमसी एच मे इलाज के दौरान हो जाने की चर्चा शहर मे काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला लोगों को गले नही उतर रही है। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।
घटना के संबंध मे बताया गया है कि 9 जुलाई की देर शाम शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता तंत्र नाथ ठाकुर के घर में घुसकर कुछ अपराधियों के द्वारा तोड़फोड़ एंव लूटपाट की गयी। जिसमें नगद दो लाख रुपये, दो लैप टॉप सहित सोने की जेवरात लूट कर ले गये। साथ ही परिसर में लगी मोटर साईकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना की जानकरी लहेरिया सराय थाना को दी गयी। जंहा लहेरिया सराय थाना की पुलिस पहुच कर मामले को छानबीन कर चले गये। पुलिस को जाने के दो घंटे बाद लगभग 10 बजे रात्रि मे अधिवक्ता श्री ठाकुर के नाती अभिषेक कुमार के दोस्त घायल अवस्था में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रतनपूरा गांव निवासी अजय महतो उर्फ साका खून से लथपथ घायल अवस्था मे पाया गया। जिसकी ईलाज के लिये डी एम सी एच ले जाया गया। जहा ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
बताया जाता है कि अधिवक्ता श्री ठाकुर के घर मे उनके नाती सहित अन्य लोग उपस्थित थे परन्तु उसके परिसर में इतनी बड़ी घटना की भनक तक नहीं लग पायी। जबकि यह इलाका काफी घनी आबादी वाली है। बताया गया है कि मृतक को अपराधियों के द्वारा उसकी गर्दन सहित शरीर के अन्य भागो मे जगह-जगह चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी अनोज कुमार सहित लहेरिया सराय थाना की पुलिस पहुच कर मामले की छानबनी की। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआरा गांव निवासी आशुतोष नारायण सिंह, शशि रंजन सिंह एंव खैरा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।