बिहार
दरभंगा में बंद के दौरान दूकानों में लूटपाट, दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2018 8:49:31 PMदरभंगा के नाका नम्बर 6 के समीप तैनात पुलिस बल। फोटो-देशवाणी।
दरभंगा। गुड्डू। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
केंद्र सरकार के द्वारा एससी एसटी एक्ट बिल पारित करने के खिलाफ भारत बंद का आह्वान पर दरभंगा जिले में दोपहर बाद समर्थकों एवं स्थानीय लोगों के बीच लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के नाका नंबर 6 के समीप जमकर झड़पे हुई। जिसमें 2 लोग घायल हो गए। बंद के दौरान आन्दोलनकारियों पर दुकानों से सामान लूटने का भी आरोप लगा है।
इसकी जानकारी मिलते ही लहेरिया सराय थाने की पुलिस सहित दंगा नियंत्रण पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पुलिस के आने से पूर्व ही सभी बंद आंदोलनकारी फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने आंदोलनकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि सैकड़ों की संख्या में बंद आंदोलनकारी हाथ में हॉकी स्टिक लिए हुए आए और दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने लगे। इस दौरान दुकान में रखे मिनरल वाटर सहित पान पराग गुटखा लूट लिए। वहीं शहर के कई जगहो पर बंद समर्थको के द्वारा सरकारी विद्यालय एवं जबरदस्ती दूकान को बंद कराने के दौरान झड़पे हुई तथा मारपीट की नौवत उत्पन्न हो गयी थी। जिसे पुलिस के द्वारा रोक थाम की गयी। हलांकि बंद के दौरान शांति पूर्ण के लिए दरभंगा जिला प्रशासन के द्वारा जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गयी थी। इसके अलावे भी सदर डी एस पी अनोज कुमार एवं सदर अनुमण्डलाधिकारी के द्वारा राकेश कुमार गुप्ता के द्वारा गश्ती की जा रही थी।