ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
दरभंगा में भूमि विवाद मे गोलीबारी, मुखिया के भाई सहित दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2018 8:49:57 PM
दरभंगा में भूमि विवाद मे गोलीबारी, मुखिया के भाई सहित दो घायल

प्राइवेट नर्सिंग होम मंे इलाज कराते गोली से घायल व्यक्ति। फोटो- देशावाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन डलौर गांव मे भूमि विवाद केा लेकर गोली चलने से दो व्यक्ति घायल हो गये। जिसकी इलाज कादिराबाद स्थित एक निजी क्लिनिक मे कराया जा रहा है। अरोपित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

घटना के सबंध मे सदर डी एस पी अनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि जलवार पंचायत के मुखिया मो0 फैजान के भाई इरफान एंव उसके साला ईशान जमीन पर मिट्टी भरवा रहा थे। उसी समय दो तीन बाइक पर सावर होकर कुछ लोग आए और मिट्टी भर रहे लेबर के साथ मारपीट करने लगा। जब इसकी जानकारी  ईरफान को लगी तो वे भी पहुंच गये। दोनों के बीच वाद-विवाद होने लगा। जिसमे दूसरे पक्ष से कई चक्र गोलियां चलाई गई। जिसमें दोनों घायल हो गए।
 
इस सदर्भ में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के विजय यादव एंव अज्ञात लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।घटना की जानकारी मिलते ही सदर डी एस पी सहित लहेरिया सराय थाना प्रभारी राम किषोर शर्मा एंव सिमरी थाना की पुलिस पहुच कर मामले की छानबीन किये तथा आरोपित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है। बताया जाता है कि उक्त जमीन पर दोनो के बीच पूर्व जमीन विवाद का मामला चल रहा था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS