दरभंगा
जिला योजना समिति की अध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित हुई साधना भारती
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2018 6:06:09 PMदरभंगा | जिला योजना समिति के अध्यक्ष पद हेतु सम्पन्न चुनाव में केवंटी की जिला पार्षद सदस्य साधना भारती को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। श्रीमती भारती भाजपा केवंटी मण्डल अध्यक्ष दिलीप भारती की पत्नी हैं। सम्पन्न चुनाव के जीत पर श्रीमती भारती ने जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष ललिता झा समेय सभी जिला पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह चुनाव गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित अम्बेदकर सभागार में जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह की निगरानी में संपन्न कराया गया।