दरभंगा
प्रदीप चौधरी ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के पद पर जमाया कब्जा
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 2:18:12 PMदरभंगा (हि.स.)। कांटे के संघर्ष में प्रदीप कुमार चौधरी ने निवर्तमान अध्यक्ष श्याम भारती को 13 मतों से पराजित कर व्यापार मंंडल के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। व्यापर मंडल चुनाव को लेकर सुबह में घने कोहरे की वजह से मतदान की रफ्तार धीमी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। मतदान की गति में तेजी आई। मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए दोनों खेमों ने वाहन की तैयारी कर रखी थी।
इस चुनाव में कुल 328 मतदाताओं को अपने मताधिकार प्रयोग करनी थी लेकिन 229 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें श्याम भारती को 100 और प्रदीप चोधरी को 113 मत मिले। जबकि 16 मत अवैध पाए गए। इस तरह प्रदीप चौधरी ने श्याम भारती को 13 मतों से पराजित किया। व्यापर मंडल अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रदीप चौधरी ने किसानों के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है।